फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: 16,860 मतदाता पहली बार देंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव में यहां के कुल 9,48,199 लाख मतदाताओं में 16,860 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। वहीं, 91 मतदाता ऐसे हैं, जो 100 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं। वे भी लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देंगे।
निर्वाचन कार्यालय चुनाव संबंधी तैयारियां पूरी करने में जुटा है। इस बार ललितपुर में 9,48,199 मतदाताओं में 4,95,100 लाख पुरुष व 4,53,059 महिलाएं और 40 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 16860 मतदाता नए बने हैं, जो संभवत: पहली बार मतदान में भाग लेंगे। निर्वाचन आयोग ने पहली बार थर्ड जेंडर की विशेष सूची तैयार कराई है। साथ ही इन्हें मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए आइकॉन भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जनपद में ललितपुर व महरौनी विधान सभा क्षेत्र
जनपद में बूथों की संख्या-1056
एक बूथ पर अधिकतम वोटर संख्या 1500
ललितपुर विधनासभा क्षेत्र-54 सेक्टर
मतदान केंद्र 368 व मतदेय स्थल 538

महरौनी विधानसभा क्षेत्र-53 सेक्टर
मतदान केंद्र 381 व मतदेय स्थल 518

जनपद में उम्रवार मतदाताओं की स्थिति
मतदाताओं की उम्र- मतदाताओं की संख्या
18-19 वर्ष - 16860
20-29 वर्ष - 234298
30-39 वर्ष - 255799
40-49 वर्ष - 164598
50-59 वर्ष - 139673
60-69 वर्ष - 81004
70-79 वर्ष - 40651
80-99 वर्ष - 15225
100 वर्ष से अधिक उम्र- 91
-
जनपद में मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा का नाम- पुरुष - महिलाएं - थर्ड जेंडर- कुल मतदाता
ललितपुर - 257227 - 233582 - 27 - 490836
महरौनी - 237896 - 219454 - 13 - 457363
-
फोटो-12
दोनों विधानसभा क्षेत्रों को 107 सेक्टरों में बांटा गया है, 1056 बूथ बनाए गए हैं। बुजुर्ग मतदाताओं को मतदेय स्थल पर विशेष सुविधा होगी। इसके अलावा जागरूकता के लिए निरंतर ईवीएम वैन का बूथवार संचालन किया जा रहा है। - अंकुुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें