कैलगुवां मार्ग पर रोड की खराब हाल की सेल्फी के साथ उदयपुरा निवासी नीरज प्रताप सिंह।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और सड़क के गड्ढों को भरने में लापरवाही को लेकर अमर उजाला ने ‘सेल्फी विथ गड्ढा’ अभियान शुरू किया है। अमर उजाला के इस अभियान में आप भी भागीदार बनें और अपने क्षेत्र की खराब सड़क और जानलेवा गड्ढों की सेल्फी अपने नाम और पता के साथ हमें उपलब्ध कराएं। हम आपकी समस्या को संबंधित विभाग और अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।
पिछले तीन वर्षों से खराब सड़कों की वजह से जिले में सैकड़ों दुर्घटनाएं हुई हैं। कई काल के गाल में समा गए तो कई गंभीर रूप से घायल हो गए। ऐसे में प्रशासन की खामियों को दिखाने और सड़कों की बदहाल स्थिति को बदलने के लिए अमर उजाला ने इस अभियान को शुरू किया है। आप भी अपनी सेल्फी 6006490858 मोबाइल नंबर व्हाट्सएप करें। गड्ढों की सेल्फी अपने नाम और पता के साथ आप lalitpurbureau@jhs.amarujala.com पर मेल भी कर सकते हैं।