तालबेहट (ललितपुर)। पूराकलां थाना क्षेत्र के ग्राम झांवर के मजरा मातेरा में मंगलवार को मिले चार बालकों के शव के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने और उसकी गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क जाम कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने एक घंटे सेे अधिक समय तक हसारकलां तिराहे से सुकुवां ढुकुवां बांध मार्ग पर जाम लगाए रखा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके बाद चारों बालकों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
मंगलवार को मातेरा निवासी रघुनाथ प्रजापति के चार पौत्रों के शव गांव के मनीराम बंशकार के मछली तालाब में मिले थे। इससे पूरे क्षेत्र में शोक छा गया था। इसके बाद चारों बालकों के शव बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने इस मामले में एक आरोपी पर मामला दर्ज कराने और उसे तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। जाम के दौरान एसडीएम अनिल कुमार और पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कारियों को जाम खोलने के लिए काफी मनाया पर वह नहीं माने। बाद में जब अधिकारियों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद प्रदर्शन कारियों ने जाम खोल दिया।
दिव्यांग भाई ने एक साथ चारों भाइयों को दी मुखाग्नि
तालबेहट। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को दोपहर में जैसे ही चारों बालकों के शव गांव पहुंचे, पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। हर तरफ बस करुण क्रंदन ही सुनवाई दे रहा था। जिसे देखो उसकी आंखों से आंसू छलक रहे थे। परिवार के लोग तो बेसुध पड़े थे। बच्चों के माता-पिता और उनके बाबा एक साथ चार बच्चों की अर्थी उठते देख खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। लोग जैसे ही बच्चों को क्रिया कर्म के लिए ले जाने लगते वह लोग शवों के लिपटकर दहाड़े मारकर रो पड़ते थे। गांव के लोग और रिश्तेदार सभी को संभालते रहे। बाद में फफक-फफक कर रो रहे मृत बच्चों के दिव्यांग भाई धर्मेंद्र प्रजापति पुत्र संतोष ने अपने चारों भाइयों को मुखाग्नि दी। यह देख वहां मौजूद हर आदमी की आंखे नम हो गईं।
पूरे गांव में नहीं जला चूल्हा
गांव में हुई इस तरह की ह्दय विदारक घटना के बाद बुधवार को पूरे गांव में शोक छाया रहा। गांव में लोगों के घर में चूल्हा तक नहीं चला। सुबह से ही लोग पीड़ित परिवार के यहां सांत्वना देने पहुंच गए थे। जिसने भी मामला सुना वह अपनी सुधबुध खो बैठा।
कैप्सन -1,2 - एक साथ रखे चारों मासूमों के शव 3 - वह मछली तालाब जिस में बालक हुए थे मृत 4 - तालबेहट से सुकुव?- फोटो : TALDEHATE