फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एलपीजी पाइप लाइन डालने के लिए बिना अनुमति खोदी सड़क

Thu, 29 Jun 2023 01:02 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाखलौन (ललितपुर)। जनपद से कांडला से गोरखपुर को जाने वाली एलपीजी पाइप लाइन के लिए जाखलौन क्षेत्र में सड़क को खोद दिया गया। बरसात के कारण खुदी सड़क ने दलदल का रूप ले लिया है। इस सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। कांडला-गोरखपुर एलपीजी पाइपलाइन डालने को खोदी गई पीडब्ल्यूडी सड़क पर भीषण हादसा हो रहे हैं। धौर्रा, भारौन, बालाबेहट में पीडब्लूड़ी सड़क पर ट्रैक्टर में लगा टैंकर पलट गया, साथ ही मिनी लोडिंग ट्रक पलटने से बाल-बाल बचा। ड्राइवर व क्लीनर मौके पर मौजूद राहगीरों ने किसी तरह से वाहन से निकाला। दोनों वाहनों के चालकों को सुरक्षित निकाला गया। जेसीबी मशीन व हेडरा से दोनों वाहनों को मुश्किल से निकला गया। एलपीजी पाइप लाइन डालने वाली कंपनी ने बालो ने लोक निर्माण विभाग के बिना अनुमति के रातों रात सड़क को खोद दी थी। अगर इस सड़क समय रहते इसकी मरम्मत न कि गई, तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है।
यह सड़क यूपी और एमपी की सीमाओं को जोड़ता है जिसकी वजह से इस रोड पर काफी आवागमन रहता है। सड़क की खुदाई होने से बड़े वाहन के साथ बाइक भी निकालने में परेशानी हो रही है। जल्द ही सड़क मरम्मत नहीं की गई, तो बड़ा हादसा होने की संभावना है। - ओम प्रकाश यादव, पूर्व प्रधान भारौन
विज्ञापन

वाहन पलटने की जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर देखा, कि सड़क पांच फुट गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुकी है, जिला प्रशासन से मांग की है कि एलपीजी पाइप लाइन डालने वाली कंपनी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाए। - धीरज यादव, ग्राम प्रधान धौर्रा
विज्ञापन

एलपीजी पाइपलाइन डालने वाली कंपनी ने बिना विभागीय अनुमति के सड़क को खोदा है। जिस पर उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। - संतोष यादव अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें