फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे गड्ढों में भरा पानी, वाहन चालकों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
बाईपास मार्ग के गड्ढों मे भरा पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर को आने वाली मुख्य सड़क के किनारे गड्ढों में पानी भरा है। इससे आनेजाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। झांसी- सागर हाइवे को शहर से जोड़ने वाली सड़क बाईपास से मंडी होकर इलाइट चौराहा का गड्ढे होने के कारण खस्ता हाल है। रही- बची कसर पिछले दिनों हुई बरसात ने पूरी कर दी। इन गड्ढों में पानी भरा है, जिससे वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं।
विज्ञापन

झांसी की ओर से आकर शहर में प्रवेश करने वाली यह मुख्य सडक है। यहां से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी शहर के लिए आते हैं। नवीन गल्ला मंडी में आने वाले किसान भी इसी मार्ग से गल्ला मंडी में पहुंचते हैं। इस कारण सड़क पर दिन भर में बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन, इस सड़क का फुटपाथ गड्ढों में तब्दील हो गया है। जगह - जगह गड्ढे हो गए हैं। फुटपाथ पर दो पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। पिछले दिनों हुई बरसात के कारण अब इन गड्ढों में पानी भर गया है। गड्ढों के कारण भारी वाहनों के फेर में दो पहिया व चार पहिया वाहनों को दो गुना समय इलाइट चौराहा तक पहुंचने में लग रहा है। बरसात का पानी सड़क के किनारे गड्ढों में पानी भर गया है। यहां से वाहनों के निकलने पर गंदा पानी दो पहिया वाहन चालकों व राहगीरों पर आ रहा है। सड़क किनारे गड्ढे और उसमें पानी भरा होने के कारण भारी वाहन चालकों वाहनों को निकालने में दिक्कत हो रही है।
नवीन गल्ला मंडी में रबी की फसल को बेचने के लिए आए हैं। बाईपास से गल्ला मंडी तक सड़क की पटरी पर गड्ढे हो गए हैं, जहां से ट्रैक्टर निकालना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

- कूरे प्रजापति, ग्राम पाह
जिला मुख्यालय पर शहर में प्रवेश करने के लिए बाईपास से इलाइट चौराहा तक सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। जहां पर भारी वाहन को ओवरटेक करना मुश्किल होता है। - हरीराम यादव
सड़क के गड्ढों से होकर तो निकल जाते थे, लेकिन बारिश से अब गड्ढों की जानकारी नहीं हो पाती है। ऐसे में फंसकर गिरने का भय बना रहता है। - शिशुपाल, राजपुर
शहर की प्रमुख सड़क पर इलाइट चौराहा से हाइवे तक फुटपाथ को कर्मचारियों की गैंग लगवाकर मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही फुटपाथ को दुरुस्त करा दिया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुलभता से हो सके।
विज्ञापन

- संजीव सक्सेना, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

इलाइट चौराहा के पास झांसी रोड मुख्य मार्ग के गड्ढों मे भरा पानी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें