फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइपास के बगल में कीचड़ में बदली कच्ची सड़क

विज्ञापन
नेहरू नगर में वार्ड नं. 3 देवगढ़ रोड़ बाईपास के पास कीचड़ में तब्दील सड़क - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। वार्ड नंबर तीन नेहरू नगर में देवगढ़ रोड बाईपास के पास दीपक कुमार अहिरवार वाली गली कीचड़ में तब्दील हो गई है। इससे यहां के निवासियों को पैदल निकलना भी दूभर है।
विज्ञापन

नेहरू नगर क्षेत्र में काफी कार्य कराने की आवश्यकता है, लेकिन यहां बिछाई जा रही पाइप लाइन के कारण निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पा रहे हैं। कई जगहों पर पाइप लाइन बिछाने का इंतजार हो रहा है। ऐसी ही एक गली बाईपास के पास बने एक मैरिज गार्डन से सटी हुई है। इस गली में न तो सड़क पक्की है और न ही नाली। इस वजह से बरसात का पानी भर जाने से सड़क पर कीचड़ हो गया है। यहां के लोग अपने वाहन घरों में नहीं रख पा रहे हैं, उन्हें अन्य लोगों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके अलावा बच्चे भी घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। महिलाएं भी बचते बचाते निकल रही हैं, उन्हें भी कीचड़ में फिसलने का डर सताता रहता है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क को पक्का कराने की मांग की है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। पूरे बरसात के सीजन में उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी है, अब वे बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं।
---
घरों से निकलने वाले गंदे पानी की भी निकासी का इंतजाम नहीं है। जिस कारण सड़क पर ही गंदा पानी जमा होता रहता है। बारिश के दिनों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

देव सिंह
----
सड़क, नाली के पक्का होने पर ही आसपास सफाई रह सकती है लेकिन यहां ऐसा नहीं हो पा रहा है। नाली, सड़क के अभाव में लोगों को गंदगी के बीच रहना पड़ता है।
प्रमोद तिवारी
---
कीचड़ भरी सड़क पर आए दिन वाहन चालक अनियंत्रित हो जाते हैं। जो एक बार यहां आ जाता है, वह दुबारा इस गली की ओर झांकता नहीं है। स्थानीय लोग जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को कोसते हुए निकल जाते हैं।
आदित्य
यहां के निवासियों ने कीचड़ भरी कच्ची सड़क से निजात पाने के लिए कई बार जिला प्रशासन के अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया है। यहां जल्द से जल्द सड़क डलवाने की आवश्यकता है, जिससे कि रास्ता सुगम हो सके।
दीपक कुमार अहिरवार
नेहरू नगर क्षेत्र में पेयजल की पाइप लाइन बिछाई जा रही है, जिस वजह से निर्माण कार्य कराने में देरी हो रही है। जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाई गई है, वहां सड़क, नाली के निर्माण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें