फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे : छह माह में 95 लोगों की चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- शासन ने 15 दिनों में मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शासन भले ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार निर्देश दे रहा हो लेकिन धरातल पर असर नजर नहीं आ रहा है। आलम यह है कि इस साल जनवरी से जून माह तक सड़क हादसों में 95 लोगों की मौत हो गई है। इसमें केवल जून माह के आंकड़ों पर गौर करें तो एक माह में 22 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े चौकाने वाले हैं, शासन ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए विभागीय अफसरों से 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

-
एक नजर
जनवरी से जून तक छह माह के आंकड़ों पर एक नजर
हादसे 2024- 2025
सड़क दुर्घटनाएं-173 -204
मृतकों की संख्या-87-95
घायलों की संख्या-118-182

- जून माह के तुलनात्मक आंकड़े
हादसे - 2024 - 2025
सड़क दुर्घटनाएं - 23-39
मृतकों की संख्या-09-22
घायलों की संख्या-18-34
हेलमेट को लेकर नहीं आई जागरुकता
जनपद में हेलमेट को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाया जाता है, लेकिन दोपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं लगाते हैं। यही वजह है कि हादसे के दौरान सिर में चोट लगने पर अधिक खून निकलने पर घायल की जान तक चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें