फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी की ट्रक से टक्कर, 12 गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त टैक्सी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
तालबेहट। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 डेंजर जोन एरिया में सवारियों से भरी खड़ी टैक्सी में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे टैक्सी में सवार एक दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र पाल यादव की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी उपचार हेतु भर्ती कराया। घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर मरीजों को झांसी मेडिकल भेज दिया।
विज्ञापन

बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदौना निवासी कुछ लोग अपने दिवंगत परिजन की अस्थियां बेतवा में प्रवाहित करने ओरछा गए हुए थे। शाम करीब छह बजे जब वह सभी टैक्सी से वापिस अपने गांव आ रहे थे, तभी ग्राम टेकरी के समीप उन्होंने एक तरफ टैक्सी खड़ी कर दी। उसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सवारियों से भरी टैक्सी गहरी खाई में गिरकर पलट गई। उसमें सवार मासूम बच्चों और महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के राहगीरों ने तत्काल टैक्सी को सीधा कर उसके नीचे दबी सवारियों को निकाला। सूचना के बाद पहुंची 108 ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां पांच मासूम बच्चों सहित करीब एक दर्जन लोगों का उपचार किया जा रहा था। घायलों के नाम कल्लू 22 वर्ष पुत्र बाबूलाल, शकुन्तला 40 वर्ष पत्नी बाबूलाल, दिव्यांश 5 वर्ष पुत्र रविन्द्र, नेन्सी 8 वर्ष पुत्री रविन्द्र, करीना 5 वर्ष पुत्री मंगल, जयन्ती 35 पत्नी हरप्रसाद, प्रमोद 25 पुत्र बाबूलाल, दुज्जी 60 वर्ष पत्नी प्रकाश व अन्य घायल बताए गए। सभी को झाँसी मेडिकल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें