फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चीनी के बढ़ते दाम से मिठाइयों के दामों में आएगा उछाल, रक्षा बंधन पर महंगी पड़ेगी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। चीनी के बढ़ते दाम से मिठाइयों के दामों में उछाल आने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। इससे रक्षा बंधन पर बहनों को महंगी मिठाई खरीदनी पड़ेगी। मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि सिलिंडर के दाम पहले से ही अधिक चल रहे थे ऐसे में रिफाइंड और चीनी के बढ़े दामों का असर मिठाई की लागत पर पड़ने लगा है।
विज्ञापन

चीनी की आसमान छूती कीमतों ने आम जनता और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। जहां चीनी का खुदरा भाव 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। वहीं इसका सीधा असर आम आदमी की रसोई के बजट पर तो पड़ ही रहा है, साथ ही आगामी रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए मिठाई कारोबारियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच गई हैं। इस संंबंध में कटरा बाजार स्थित पाठक स्वीट्स के प्रोपराइटर गिरीश पाठक सोनू ने बताया कि चीनी महंगी होने के बाद मिठाइयों के दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गई है। रक्षाबंधन से पहले अधिकांश दुकानों पर मिठाइयों की दरों में उछाल देखने को मिल सकती है। फिलहाल जो मिठाइयां चीनी के दाम बढ़ने से पहले बनाई गई हैं, उनके रेट नहीं बढ़ाए गए हैं, आगे रक्षाबंधन पर जो मिठाइयां बनेंगी, उनके रेट बढ़ने स्वाभाविक हैं।

फोटो 5
कुछ सप्ताह पहले चीनी का भाव 45 से 48 रुपये प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 69 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। प्रतिदिन चीनी के दामों में दो से तीन रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मिठाइयों को तैयार करने में चीनी की अधिक खपत होती है। यदि रेट कम नहीं हुए तो मिठाइयाें के रेट बढ़ने तय हैं। इससे आम आदमी की जेब के साथ-साथ दुकानदारी पर सीधा फर्क पड़ेगा।-संजय जैन, नीलकमल स्वीट्स, रेलवे रोड
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले तक चीनी 45 से 48 रुपये किलो मिल रही थी। इसके बाद उन्हें 65 रुपये और अब करीब 70 रुपये प्रति किलो तक चीनी खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि वह अभी भी 10 रुपये में चाय बेच रहे हैं। चाय की कीमत 15 रुपये करने की बात पर कई ग्राहक आपत्ति जता रहे हैं। यदि चाय के रेट बढ़ा दिए तो निश्चित तौर पर दुकानदारी प्रभावित होगी।-शिवम साहू, चाय दुकानदार,आजाद चौक अटल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें