फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पहले ही प्रयास में रिचा ने पाई यूपीएससी में सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली तालबेहट में उपनिरीक्षक हैं मेधावी के पिता, मिली 632वीं रैंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। सच्चे मन से किया गया प्रयास और कड़ी मेहनत से व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। यह कहना है यूपीएससी में पहले ही प्रयास में चयनित रिचा सिंह का। उनके पिता कोतवाली तालबेहट में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। रिचा की इस उपलब्धि पर कोतवाली में मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।

मूल रूप से औरैया जिले के ग्राम तिलकपुर निवासी सर्वोत्तम सिंह की पुत्री रिचा सिंह ने अपने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 632वीं रैंक पाई है। रिचा सिंह की मां अर्चना सिंह गृहणी हैं। जब परिणाम आया और बेटी की सफलता की जानकारी मिली तो पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। रिचा की इस सफलता पर उपनिरीक्षक को प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा, निरीक्षक उदयवीर सिंह, निरीक्षक सुखदेव सिंह, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, उपनिरीक्षक तरुण भदौरिया सहित अन्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिचा सिंह ने संवाद न्यूज एजेंसी को बताया कि वह दो बहन और एक भाई में सबसे बड़ी है। उन्होंने कानपुर से हाईस्कूल 92 फीसदी, इंटरमीडिएट 95 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया था। गणित से एमएससी कर दिल्ली में कोचिंग ले रही थीं। प्रथम प्रयास में चयनित होने के कारण वह काफी प्रसन्न हैं। उसने बताया कि वह प्रतिदिन 10 से 12 घंटे पढ़ती थी। अपनी सफलता का श्रेय परिजनों के अलावा गुरुओं को दिया। उसे पढ़ने के अलावा घूमना भी अच्छा लगता है।


पूरा परिवार है मेधावी
रिचा सिंह का पूरा परिवार शिक्षा के प्रति काफी सजग है। उसकी छोटी बहन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बीटेक और छोटा भाई कानपुर से बीटेक कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें