तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा बिजरौठा के मजरा दिगारा के सेवानिवृत्त रेल कर्मी से चालीस हजार रूपए की लूट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। इस मामलें में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेेेज दिया। वही तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी कर दी है।
दिगारा निवासी बाबूलाल पुत्र हीरे प्रजापति सेवानिवृत्त रेल कर्मी है। 19 नवंबर को उसके घर पर मोटर साइकिल क्रमांक
एमपी- 07- एमक्यू - 2098 से आरिफ एवं सद्दाम दो युवक आए और उसका नाम पूछकर कहा कि हम लोग सरकारी कर्मचारी है और खेतों को समतल करते है,
जिसके बाद वह दोनों बाबूलाल एवं उसके पुत्र के साथ खेत पर पहुंचे। अगले दिन वह जेसीबी मशीन लेकर उसके खेत पर गए और लगभग दो घंटे मशीन चला कर खेत का समतल किया। इसके बाद उन्होंने डीजल के नाम पर बाबूलाल से चार हजार रुपये ले लिए।
इसके बाद 21 नवंबर शनिवार को वह दोनों लोग फिर मशीन लेकर आए और तीन घंटे मशीन चलाई। इसी बीच एक बुलेरो गाड़ी से तीन अज्ञात युवक उसके खेत पर आए। इसके बाद आरिफ एवं सद्दाम ने कहा कि हमारे साहब आ गए। वह मुझे लेकर उनके पास गए। जिस पर वह बोले की तुम्हारा काम सात लाख रूपए का है।
जिसके बाद उन्होंनें उक्त राशि की मांग की तब मैने कहा कि आपके आदमियों ने बताया था कि उक्त काम फ्री में होना है। जिस पर एक ने मेरी कनपटी पर तमांचा लगा दिया और धमकाते हुए बोले की साले पैसा देता हो या नहीं, बरना गोली मार कर जान से खत्म कर दूगां । इसके बाद तेरे परिवार को जान से मार डालेगें। इसके बाद आरिफ मुझे मोटर साइकिल से लेकर तालबेहट इलाहाबाद बैंक आया। जहां उसने मेरा तीन लाख सत्तर हजार का बिट्राल भरवाया।
जिस पर शाखा प्रबंधक ने पैसा देने से मना कर दिया। इसके बाद रफीक मुझे मोटर साइकिल से लेकर कुए पर आया। इसके बाद जब उसने मुझे मारने की धमकी दी तो मैंने अपने पुत्र से घर में रखे चालीस हजार रूपए मंगवाए।
इसके बाद आरोपी आरिफ उसे फोन करके पैसा मांग रहा है।
जिस पर पुलिस ने आरिफ पुत्र हनीफ एवं सद्दाम पुत्र सलीम निवासी गऊशाला देहात थाना शिवपुरी मध्य प्रदेश सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस मामलें में आरिफ एवं सद्दाम के खिलाफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।