अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशनर एसोसिएशन की बैठक रविवार को कोषागार कार्यालय के पेंशनर कक्ष में हुई। अध्यक्ष जेके सिंह ने कहा कि समस्याओं को लेकर छह सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनपद में अलग से पेंशन भवन बनवाया जाना चाहिए। कहा कि पेयजल योजना के तहत चंडी माता मंदिर के सामने रोड खोद कर डाल दिया गया है, परंतु अब तक उसको सही नहीं किया गया है। जिसके कारण मंदिर आने जाने वाले बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। कुछ दिन पहले बैंक के कैशियर आरके शर्मा का इसमें गिर कर घायल हो गए। उनका हाथ टूट गया और नाक में फ्रेक्चर हो गया। सड़क को जल्द सही कराया जाए।जिला सचिव एआर रिछारिया ने कहा कि बीते साल 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस पर दिए ज्ञापन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उपाध्यक्ष तिला राम कौशिक ने कहा कि 30 जून 2006 से 2015 तक पेंशनरों का वेतन-वृद्धि का आदेश शासन से हो गया है। जिसमें आवेदन पर भी सभी को लाभ नहीं दिया गया है। रिंक राज लेखाकार कोषागार का झांसी स्थानांतरण निरस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों का पर्चा तो बन जाता है लेकिन डॉक्टर को दिखलाने के लिए जनरल लाइन में ही लगना पड़ता है। निर्णय लिया गया कि डीएम, एडीएम व कोषाधिकारी को अलग से ज्ञापन दिया जाए। एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य विजय बबेले के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विनोद कुमार कुशवाह,रामसेवक सैनी, राजेंद्र प्रसाद, कमलापति तिवारी, हबीब खां, माता प्रसाद, महाराज सिह, महेश पाठक, दिनेश चंद्र, गंगा राम शर्मा आदि मौजूद रहे।