फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभागों की है सड़क काटने के बाद मरम्मत की जिम्मेदारी

Tue, 10 Oct 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
administration news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। सरकारी महकमों द्वारा सड़कें खोदने के लिए नगर पालिका ने जल निगम और बिजली विभाग को ही जिम्मेदार बताया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में उक्त विभागों से सड़क मरम्मत कराए जाना अपेक्षित माना। यह खबर गत 21 सितंबर को अमर उजाला ने सरकारी महकमों ने खोद डाली सड़कें शीर्षक से प्रकाशित किया था, जिसका संज्ञान लेकर नगर पालिका ने आगे की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

 
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को लिखे पत्र में बताया गया है कि सरकारी महकमों ने ही खोद डाली शीर्षक से जो अमर उजाला में खबर प्रकाशित की गई थी, उसकी जांच जिलाधिकारी के पत्र के अनुक्रम में जांच आख्या मांगी गई थी। उक्त संदर्भ में नगर पालिका के अवर अभियंता से जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि शहर में बिजली विभाग द्वारा नामित संस्था द्वारा अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए सड़क खोदकर कार्य कराया जा रहा है। सड़क खोदने के बाद बिजली विभाग को ही उक्त कार्यदायी संस्था के माध्यम से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा अमृत योजना के अंतर्गत पेयजल पाइपलाइन के माध्यम से जल संयोजन के लिए नगर में खोदी जा रहीं सड़कों के संबंध में अवगत कराया कि उक्त कार्य के लिए कार्यदाई संस्था द्वारा सड़क खोदने के उपरांत मरम्मत करने का दायित्व अधिशासी अभियंता जल निगम के द्वारा कराया जाना अपेक्षित है। इसके लिए संबंधित दोनों विभागों के अधिशासी अभियंताओं को पत्र भेजकर आख्या मांगी गई है। साथ ही संबंधित दोनों विभागों द्वारा मरम्मत के कार्य पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण के लिए स्थलीय रिपोर्ट प्रस्तुत करने को प्रगति आख्या प्रस्तुत करने को अवर अभियंता को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें