अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को मतदाता जागरुकता अभियान के तहत गोविंदसागर बांध के निकट शत प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाताओं को संकल्प दिलाया गया। योग शिक्षक लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा ने कहा कि 20 मई को पहले परिवार के साथ खुद मतदान करें फिर आसपास के मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित कर मतदान केंद्र पर भेजें।
रामकिशोर सिंह तोमर ने कहा कि विगत चुनावों में जनपद का मतदान प्रतिशत अच्छा रहा है, लेकिन इस बार पुराना रिकार्ड भी तोड़कर प्रदेश में पहले स्थान पर आने के लिए बूथों पर शतप्रतिशत मतदान होना चाहिए। ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आज से हम सब लोग एक परिवार को प्रतिदिन मतदान के लिए प्रेरित करेंगे, जिससे अपने बूथ पर शतप्रतिशत मतदान हो सके। इस मौके पर राम किशोर सिंह तोमर, नवाब सिंह, अमित शिवहरे, डॉ रक्षपाल सिंह, डॉ. प्रयाग सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश खरवार, आनंद स्वरूप रजक आदि मौजूद रहे।