फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अंडर ब्रिज में पानी भरने से दर्जनों गांवों के लोग परेशान

Mon, 07 Sep 2026 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। तीन दिन की झमाझम बारिश के चलते जहां नदी, नाले और तालाब उफान पर है वहीं तालबेहट क्षेत्र में बने अधिकांश अंडर पुलों में जलभराव के कारण राहगीरों को भारी मुसीबत उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी तालबेहट रेलवे स्टेशन के समीप बने अंडर ब्रिज से हो रही है। पुल के नीचे डेढ़ से दो फीट पानी होने के कारण राहगीरों को जान जोखिम में डाल कर निकलना पड़ रहा है। इससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बताते चले कि दर्जनों गांव के लोग काम के सिलसिले में और सैकड़ों छात्र विद्यालय और कोचिंग पढ़ने प्रतिदिन तालबेहट आते हैं। लेकिन पुल के नीचे पानी भरने के कारण उन्हें भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन




प्रतिदिन काम के सिलसिले में तालबेहट आना पड़ता है। तरगुवा में रेलवे पुल निर्माण एवं अंडर ब्रिज में पानी होने के कारण तालबेहट से आते हैं। लेकिन यहां की अंडर ब्रिज में कई फीट पानी होने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।- मनोज रजक, निवासी म्याव



जन्माष्टमी के दिन अपनी ससुराल बरवारी गया था लेकिन पुल के नीचे करीब दो फीट पानी होने के कारण बिना ससुराल जाए वापस लौटना पड़ा। - सुरेंद्र कुशवाहा निवासी थाना गांव
विज्ञापन



हर बार बारिश में आती है यह समस्या

रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे पानी भरने की यह समस्या पिछले कई वर्षों से

बारिश के मौसम में हर बार आती है और समस्या आने पर हर बार इसकी चर्चा होती है। लेकिन बाद में मौसम साफ होने पर सब लोग मौन साध लेते हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के निदान के लिए अधिकारियों को ठोस कार्य योजना बनाना चाहिए।



इन गांवों के लोगों को होती है समस्या

अंडर ब्रिज के नीचे पानी भरने के कारण प्रमुख रूप से ग्राम सभा खांदी के मजरा बरबारी, करीला, आजादपुरा, मऊ, मुकटौरा, रजावन, भरतपुर, रमेशपुरा, बैदोरा, भदौना आदि गांवों के लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें