फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के सभी 21 वार्डों की आरक्षण सूची जारी

विज्ञापन
voter id.jpg - फोटो : voter id.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिला पंचायत सदस्य पद पर आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। जिला पंचायत के इक्कीस वार्डों में नौ पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे, जबकि तीन पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित होंगी। दो सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित होंगी। पांच सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहेंगी। दो सीटें सामान्य महिला के लिए आरक्षित होंगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जनपद के सभी 21 वार्डों के आरक्षण की घोषणा की गई। इसमें से वार्ड 1 पूराकला- अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 2 खांदी- अनारक्षित, वार्ड 3 थाना- अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड चार जखौरा- पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 5 थनवारा अनारक्षित, वार्ड 6 बांसी- अनारक्षित, वार्ड 7 बुढ़वार अनारक्षित, वार्ड आठ जाखलौन- अनारक्षित, वार्ड नौ विरधा- पिछड़ा वर्ग, वार्ड 10 खितवांस- अनारक्षित, वार्ड 11 बालाबेहट- अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 12 नाराहट- अनारक्षित, वार्ड 13 सौरई- पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 14 मड़ावरा अनारक्षित महिला, वार्ड 15 सैदपुर- अनुसूचित जाति, वार्ड 16, गुढा अनुसूचित जाति, वार्ड 17 सिलावन- अनारक्षित, वार्ड 18 बानपुर- अनारक्षित महिला, वार्ड 19 कैलगुवा- अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 20 बार- अनारक्षित और वार्ड 21 पारौन- पिछड़ा वर्ग घोषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें