फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए लोकतंत्र सेनानी

विज्ञापन
राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन लोकतंत्र सेनानी वासुदेव सिंधी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक, जनसंघ के वरिष्ठ नेता एवं लोकतंत्र सेनानी वासुदेव सिंधी को राजकीय सम्मान के साथ इलाइट मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी गई। मुखाग्नि उनके पुत्रों किशोर सिंधी और भगवत दयाल सिंधी ने दी। पुलिस गारद ने लोकतंत्र सेनानी को सलामी दी।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में लोकतंत्र सेनानी वासुदेव सिंधी को याद किया गया। लोकतंत्र सेनानी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने जेल के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि आपातकाल में वासुदेव सिंधी को बहुत यातनाएं झेलनी पड़ीं थी। वे लंबे समय तक जेल में रहे। उनकी नौकरी चली गई, जिससे परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। अंत में दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रेमचंद पटेल, प्रदीप चौबे, बब्बू राजा बुंदेला, हरीराम निरंजन, राजकुमार जैन, रमेश खटीक, केशव शर्मा, देवेंद्र गुरु, घनश्याम साहू, महेश भैया, अजय जैन, अनुराग शैलू, राजेश लिटौरिया, डा दीपक चौबे, पवन कौशिक, गौरव गौतम, अभय जैन, गोकुल बाबू, डा तेजस्व श्रीवास्तव, संदीप सिंह बुंदेला, दीपक वैद्य, गोलू चौबे, गब्बर अहिरवार, मनोज सिंघई, जगभान सिंह लोधी, मनीष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें