ललितपुर (ब्यूरो)। रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में भारतीय गणतंत्र की
67वीं वर्षगांठ मनाई गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन
मोह लिया। प्रधानाध्यापक संजीव नामदेव ने ध्वजारोहण किया।
विद्यार्थियों ने
ध्वज को सलामी देते हुए तिरंगे पर गीत प्रस्तुत किए। छात्र प्रांकुर दुबे,
छात्रा अदिति सिंह, ओशीन जैन और अक्षरा सिंह ने गणतंत्र का अर्थ समझाते
हुए गणतंत्र पर प्रकाश डाला। अध्यापिका प्रिया जैन ने भारतीय संविधान की
गरिमा बताई। इसके बाद वसुधा दुुबे, वंशिका सिंह, शिवम कुमार एवं प्रतिमा
श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए गए। विद्यालय
समन्वयक राजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय पर्वों का महत्व, संविधान के निर्माण
में लगा समय आदि पर प्रकाश डाला।