फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मनमोहा

Fri, 29 Jan 2016 01:12 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में भारतीय गणतंत्र की 67वीं वर्षगांठ मनाई गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। प्रधानाध्यापक संजीव नामदेव ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने ध्वज को सलामी देते हुए तिरंगे पर गीत प्रस्तुत किए। छात्र प्रांकुर दुबे, छात्रा अदिति सिंह, ओशीन जैन और अक्षरा सिंह ने गणतंत्र का अर्थ समझाते हुए गणतंत्र पर प्रकाश डाला। अध्यापिका प्रिया जैन ने भारतीय संविधान की गरिमा बताई। इसके बाद वसुधा दुुबे, वंशिका सिंह, शिवम कुमार एवं प्रतिमा श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए गए। विद्यालय समन्वयक राजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय पर्वों का महत्व, संविधान के निर्माण में लगा समय आदि पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें