फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कार से रौंदकर युवक की मौत मामले में चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत कस्बा धौरा में ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध खनन करने से रोकने पर कार से रौंदने से एक व्यक्ति की मौत एवं प्रधान के भाई को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में थाना जाखलौन पुलिस ने चार कार सवार आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व जानलेवा हमला की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जाखलौन क्षेत्र के ग्राम भारौन निवासी सियाराम पुत्र मोहनलाल यादव ने थाना जाखलौन में तहरीर देकर बताया कि बीते उसका भाई सुजान धौर्रा दवा लेने के लिए आया था और वहां वीरभान की चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था। उसी समय प्रधान के भाई वीरभान सिंह के पास रात को लगभग दस बजे सूचना आई कि ग्राम पंचायत की जमीन पर अयज, संतराम आदि दबंग व्यक्तियों द्वारा जेसीबी मशीन से मौंरम का अवैध खनन किया जा रहा है। इस पर वीरभान सुजान को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। यहां अजय पुत्र संतराम एवं उनका भाई अमित एवं दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक राय होकर अवैध असलहा लेकर जान से मारने की नीयत से पुरारी रंजिश के तहत मारने की नीयत से दौड़े तो वीरभान व सुजान सिंह अपनी जान बचाने के लिए पुलिस चौकी की ओर भागे, तो उक्त लोगों ने पुलिस चौकी के आने से पहले कुछ दूरी पर अपनी सफारी से पीछे से कुचल दिया और मृत समझकर भाग गए। इसके बाद वीरभान के भतीजे को फोन लगाकर बताया कि इन दोनों को उठा ले जाओ उनका काम तमाम हो गया है। तब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो दोनों को आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सुजान सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि वीरभान की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया। थाना जाखलौन पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 308 व 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें