फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में न्यायालय के आदेश पर पांच पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला छत्रसालपुरा निवासी एक व्यक्ति के फर्जी दस्तावेज के आधार पर वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने की कोशिश करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला नदीपुुरा निवासी राकेश आनंद पुत्र फकीरचंद आनंद ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह पांच सगे भाई रमेश चंद्र, सुभाष चंद, राजेश आनंद, राकेश आनंद एवं वेदप्रकाश आनंद थे, जिनमें एक भाई वेदप्रकाश की मृत्यु सात मई 2020 को हो चुकी है और उसकी कोई संतान नहीं थी। उसकी पत्नी का भी निधन 2015 में हो गया था। उन्होंने अपने जीवनकाल में कोई वसीयत नामा नहीं बनाया था। उसके एक भाई रमेश चंद व उनकी बेटी कंचन कोहली व उनके बेटे प्रमोद आनंद के मन में कपट व लालच आ जाने के कारण उक्त रमेश, कंचन व एवं मोहल्ला छत्रसालपुरा निवासी विकास बाबू जैन पुत्र उर्फ लकी पुत्र विजय कुमार जैन, राहुल चौधरी पुत्र खुुशालचंद ने आपस में षड़यंत्र करके उसके स्वर्गवासी भाई वेदप्रकाश आनंद की मृत्यु के बाद धोखाधड़ी व कूटरचना करके उसके द्वारा छोड़ी गई संपत्ति के संबंध में एक अपंजीकृत दस्तावेज तैयार किया। उस पर कूटरचना करते हुए फर्जी व्यक्ति द्वारा वेदप्रकाश आनंद के फर्जी हस्ताक्षर व फर्जी अंगूठा निशानी लगाया गया और उक्त फर्जी वसीयतनामा को असल के रूप में प्रयोग किया गया। जबकि वेदप्रकाश आनंद के हस्ताक्षर बिल्कुल भिन्न हैं। उक्त फर्जी वसीयतनामा के आधार पर उसके भाई की संपत्ति को हड़पने का प्रयास किया गया। उसने इस संबंध में छह अगस्त 2022 को कोतवाली में शिकायती पत्र दिया था और डाक द्वारा भी पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर उसे न्यायालय जाना पड़ा। अब कोतवाली पुलिस ने इस मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी रमेश आनंद, कंचन कोहली, प्रमोद आनंद, विकास बाबू जैन एवं राहुल चौधरी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें