फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बहन भाई के जहर खाने के मामले में आरोपी महिला व झोलाछाप चिकित्सक पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 28 Oct 2022 11:09 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला व झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर शहर के मोहल्ला नेहरूनगर में महिला व झोलाछाप द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने से परेशान भाई-बहन ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला व झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी संजय ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 27 अक्तूबर को उसके भाई रामचरन ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसे लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत अधिक खराब होने के कारण उसके भाई को झांसी रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। भाई को आत्महत्या के लिए विवश करने वाली महिला आरती सिंह बुंदेला को वह छह सात साल से जानता है।

आरती पूर्व से विवाहित है। जिस पर उसने आरती के अपनी पति से तलाक लेने के लिए कहा, लेकिन आरती ने अपने पति को तलाक देने से मना कर दिया। जिन्होंने पूर्व में उसके खिलाफ दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया था। आरोप लगाया कि आरती ने उससे तीन लाख रुपये लेकर उस पर दर्ज झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में समझौता कर लिया था।
विज्ञापन


दो माह से ही आरती उससे और भी पैसों की मांग करने लगी व धमकियां देने लगी कि वह उसे दुष्कर्म के मामले में फिर फंसा देगी। आरती ने फिर उसके खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा लिखवा दिया और दस लाख रुपये लेकर समझौता कर लिया था। दीपावली के पहले वह फिर तीस लाख रुपये मांगने लगी। कहा कि इस बार उसके भाई रामचरन को भी फंसाएगी। जिससे डरकर उसके भाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया। भाई की हालत देखकर उसकी बहन भागनदेवी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें