फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur Crime: दीपावली पर हर्ष फायरिंग करने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार

Fri, 28 Oct 2022 11:09 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

एक युवक द्वारा तमंचा से फायर करने का वीडियो वायरल हो रहा था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महरौनी पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर 28 अक्तूबर को आरोपी को प्राइमरी पाठशाला ग्राम दरौना की पुलिया के पर सोशल मीडिया पर तमंचा से फार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनारी में लाइसेंसी बंदूक से दीपावली के दिन हर्ष फायरिंग करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी अभिषेक यादव व उसके पिता धनीराम यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, महरौनी क्षेत्र के ग्राम दरौना में पाठशाला की पुलिया के पास हर्ष फायरिंग के मामले में ग्राम दरौना निवासी अनुज राजा पुत्र बलवीर सिंह के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दीपावली के दिन ग्राम पनारी में नहर की पुलिया के पास रघुनाथपुरा रोड पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की गई थी, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस मामले में कोतवाली में तैनात राकेश कुमार पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि महरौनी के ग्राम भैरा, हाल ग्राम पनारी निवासी हरीसिंह उर्फ अभिषेक पुत्र धनीराम यादव एवं उसके पिता धनीराम यादव द्वारा दीपावली पर अपनी लाइसेंस बंदूक से हर्ष फायरिंग करते हुए वहां मौजूद अन्य लोगों का जीवन संकट में डाल दिया था। कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

तमंचा से फायर का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
एक युवक द्वारा तमंचा से फायर करने का वीडियो वायरल हो रहा था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महरौनी पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर 28 अक्तूबर को आरोपी को प्राइमरी पाठशाला ग्राम दरौना की पुलिया के पर सोशल मीडिया पर तमंचा से फार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया। आरोपी का नाम ग्राम नैनवारा, कोतवाली महरौनी निवासी अनुज राजा पुत्र बलवीर सिंह के खिलाफ महरौनी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


महरौनी व कोतवाली सदर के क्षेत्रों में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की शुरू कर दी है।-गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें