फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किशोरी के साथ दुष्कर्म में आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज, जान से मारने की दी थी धमकी

Tue, 27 Sep 2022 12:46 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

आरोपी ने घर में घुसकर जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और किसी से कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला में घर में घुसकर दुष्कर्म करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला सेवनी निवासी विजय उसकी 17 वर्षीय बेटी को कई दिनों से जबरन बातचीत कर रहा था।

विज्ञापन


उसकी बेटी कक्षा बारह की पढ़ाई कर रही है। बीते दस सितंबर को रात करीब दस बजे उक्त व्यक्ति उसके घर में आकर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब बेटी ने मना किया तो जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी बेटी डर गई व उसने घर में कुछ नहीं बताया।

बेटी की सहेली से पता चला कि उसकी बेटी डरी सहमी रहती है और उसे एक लड़का परेशान करता है, तो उसने दबाव डालकर अपनी बेटी से पूछा तो उसने पूरी घटना बताई। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें