संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका के वार्डों में पाइप लाइन के साथ ही 1546 हैंडपंप लगाए गए हैं। लेकिन, इसके बाद भी लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। कारण, अब भी कई स्थानों पर हैंडपंप खराब पड़े हैं। लोगों को दूर से पानी जुटाना पड़ रहा है। सड़क किनारे लगे हैंडपंप तक खराब होने से राहगीरों को प्यास बुझाना मुश्किल हो रहा है।
पेयजल सुविधा के लिए जल संस्थान ने हैंडपंपों की मरम्मत में दो टीमें लगाई हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक लगभग दो माह में 300 हैंडपंपों की मरम्मत की जा चुकी है। लेकिन, धरातल पर हकीकत कुछ और ही बनी हुई है। गली-मोहल्ले तो दूर कलक्ट्रेट मार्ग में सोसायटी के सामने, चर्च रोड पर टैक्सी स्टैंड के पास, स्टेशन रोड, डीआईओएस कार्यालय के सामने समेत कई स्थानों पर हैंडपंप खराब पड़े हैं। सिद्दनपुरा, नेहरूनगर, खिरकापुरा मोहल्लों में भी दर्जनों हैंडपंप खराब हैं।
-