फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: होर्डिंग व बैनर हटाया लेकिन स्टैंड छोड़ दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका ने शहर में बैनर व होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाकर हटा तो दिए, लेकिन इनके स्टैंड व ढांचे नहीं हटाए गए। जबकि, इनके ढांचे सड़क किनारे तो कहीं फुटपाथ पर खड़े हैं। ऐसे में सुगम यातायात में बाधक बने हुए हैं। यह हाल शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों तक का है।
विज्ञापन

-
दृश्य एक
सावरकर चौराहा स्थित मुख्य मार्ग में कटरा बाजार की ओर रास्ते के बगल में होर्डिंग लगा हुआ है। इसके फुटपाथ पर होने से राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ता है। चौराहा होने से वाहनों की अधिक आवाजाही होती है, ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई बार लोग चुटहिल तक हो चुके हैं। -
दृश्य दो
स्टेशन रोड पर पुरानी तहसील प्रमुख चौराहा माना जाता है। यहां सुबह से देर रात तक वाहनों की कतार लगी रहती है। मार्ग में शौचालय के बगल में होर्डिंग का स्ट्रक्चर खड़ा है। इससे राहगीरों का फुटपाथ पर चलना मुश्किल हो गया है। किसी दिन दुर्घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

-
दृश्य तीन
तुवन चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास सड़क के मोड़ पर ही होर्डिंग लगा दिया गया है। प्रमुख चौराहा होने से लगभग 18 घंटे वाहनों की कतार लगी रहती है। मार्ग के किनारे लगे होर्डिंग से वाहनों के मोड़ने पर समस्या होती है। आंधी चलने पर सड़क पर गिरने से दुर्घटना का खतरा बना है।
-
दृश्य चार
कपूर्री ठाकुर चौराहा पर नगर पालिका ने होर्डिंग तो हटा दिए, लेकिन इनके स्ट्रक्चर नहीं हटाए। ये दोनों स्ट्रक्चर फुटपाथ पर लगे हैं। यहां पहले ही फुटपाथ संकरा है, अब स्ट्रक्चर से सड़क पर चलना पड़ रहा है। ऐसे में दुर्घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। इसके बाद भी नहीं हटाए गए।
विज्ञापन

-
शहर में चौराहों व सड़क किनारे फुटपाथ पर लगे होर्डिंग बैनर के स्ट्रक्चर व स्टैंड अभियान चलाकर जल्द ही हटाए जाएंगे।
- दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें