फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय से लेकर पेट्रोल पंप तक हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती जेसीबी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने तीसरे दिन बीएसए कार्यालय से लेकर अभिलाषा फिलिंग स्टेशन तक का अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने वाली टीम को देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कइयों ने स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लिया। वहीं, कइयों को अतिक्रमण हटाने की भी हिदायत दी गई। टीम में कर अधीक्षक विशाल सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र स्वरूप तिवारी, नजूल लिपिक सुधीर रावत, संजय वाल्मीकि, धीरेंद्र घावरी व अरविंद यादव भी शामिल रहे। उधर, नगर पालिका कर्मियों को अतिक्रमण हटाते समय पुलिस बल की कमी महसूस हुई। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद निहाल चंद्र ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर की जाएगी। वर्तमान में पुलिस बल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिस कारण अतिक्रमण में सख्ती नहीं की जा रही है लेकिन हटाने वाले स्थान पर दुबारा अतिक्रमण हुआ तो उस पर सख्ती दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें