फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के प्रथम राष्ट्रपति को याद किया

विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन पर संविधान की शपथ लेते सिविल जज (जूनियर डिवीजन ) अ? - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन तहसील प्रांगण स्थित कोर्ट परिसर में मनाया गया। इस दौरान संविधान की शपथ ली गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सिविल जज (जूनियर डिवीजन ) अनुभव कटियार रहे। अध्यक्षता एसीजेएम मनोज कुमार तिवारी ने की। एसीजेएम ने अधिवक्ताओं को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वकालत करना आसान काम नहीं है। अधिवक्ताओं के इसी भरोसे की जीवंत प्रतिमा डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे।
सिविल जज ( जूडि) अनुभव कटियार ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद लगातार दो बार राष्ट्रपति रहे। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलकटा में प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वह संविधान सभा के अध्यक्ष थे। अधिवक्ता श्याम बिहारी तिवारी ने कहा कि संविधान निर्माण में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अहम भूमिका रही। तहसील बार संघ अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

जगत नारायण चचौदिया, सनद कुमार सिंघई आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
इस दौरान हैदराबाद में पशुचिकित्सक के साथ हुई घटना की निंदा की गई। प्रेम नारायण सोनी, महिपाल सिंह, प्रकाश नारायण सोनी, सनत कुमार सिंघई, रामेश्वर प्रसाद चौबे, राजेंद्र कुमार मलैया, राजेंद्र सर्राफ, सरफराज अली, मुहम्मद खां, संदीप उपाध्याय, रामपाल सिंह, इमरान खान, बलराम, अक्षय, अवधेश खरे ,देवेंद्र देवलिया, ऋषी, प्रमोद, उपदेश, अमित, ललित, भगवती प्रसाद आदि उपस्थित रहे। संचालन ब्रजेश त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें