फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तीमारदारों को राहत, ठिठुर कर नहीं गुजारनी पड़ेगी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों को सर्दी में ठिठुर कर रात नहीं गुजारनी होगी। जिलाधिकारी ने कॉलेज प्रशासन को रैन बसेरा व आश्रय स्थल में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
वार्डों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके चलते मरीजों को अन्य वार्ड व कक्षों में शिफ्ट किया गया है। सर्दी में तीमारदारों को ठिठुरना पड़ रहा है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने तीमारदारों को रात में नवीन आश्रय स्थल भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी रात में निरीक्षण करे और सभी जरूरतमंदों को रैन बसेरे में भेजें। वार्डों का कार्य 20 दिसंबर से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भवन विंग दीपांकर चौधरी ने बताया कि वार्डों व शौचालयों का नवीनीकरण लगभग 90 प्रतिशत हो चुका है। प्राइवेट वार्ड के दो शौचालयों का कार्य चल रहा है, जो दो दिन में पूरा हो जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य डाॅ. डीनाथ, डॉ. मीनाक्षी सिंह, डॉ. पवन सूद, डॉ. डीके राज, डॉ. एमसी गुप्ता, डाॅ. गजेंद्र सिंह, क्वालिटी मैनेजर नंदलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
एसडीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा : अपर उप जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने मेडिकल कॉलेज के वार्डों व शौचालयों का निरीक्षण किया। कंबाइंड वार्ड, आइसोलेशन, महिला व बच्चा वार्ड, पीएनसी वार्ड, पुरुष वार्ड, महिला एवं सर्जिकल वार्ड में सफाई व्यवस्था जानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें