फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा राहत: महीने दर महीने बढ़ रही महंगाई

Wed, 29 Jun 2016 01:59 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
सूख्‍ाा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। सूखे से त्रस्त पूरे बुंदेलखंड के गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार समाजवादी सूखा राहत सामग्री बांट रही है। सामग्री बांटे जाने से गरीबों को कोई राहत मिले अथवा नहीं, पर  ठेकेदार जरूर मालामाल हो रहे हैं। हालातों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो माह में सूखा राहत सामग्री की किट एक हजार रुपये महंगी हो गई थी, जबकि तीसरे महीने में महंगाई और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गरीबों को सूखा राहत सामग्री बांटने की घोषणा की है। मई और जून माह में इसका वितरण किया जा चुका है, अब जुलाई माह में वितरण के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यदि पिछले दो माह की दरों पर गौर करें तो मई माह में 1,887 रुपये और जून माह में 2,721 रुपये प्रति किट के हिसाब से आपूर्ति की गई थी। मई में चावल, नमक आदि का वितरण नहीं किया गया था। लेकिन, एक माह में करीब एक हजार रुपये प्रति किट बढ़ जाना समझ से परे है। हालांकि, अब जुलाई माह के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई है। इसको लेकर ठेकेदारों ने टेंडर डाल दिए हैं और जब टेंडर खोले गए तो 2,843 रुपये प्रति किट की दरें आईं। ऐसे में तय है कि टेंडर में महंगाई की दर मार्केट से बहुत ज्यादा है। अब मामला प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ में है।

पूल से इंकार नहीं
टेंडर प्रक्रिया में पूल बनने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि, सात ठेकेदारों ने इसके लिए आवेदन खरीदे थे। इसमें से पहली बार में किसी ठेकेदार ने टेंडर नहीं डाला था, जिससे पूल बनने की आशंकाएं जताई जा रही थीं। बाद में दूसरी बार अपनाई गई टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदारों ने अपनी-अपनी निविदा डाल दी।  
विज्ञापन

 
एक ही ठेकेदार दोनों बार
दोनों महीनों में एक ही ठेकेदार का टेंडर स्वीकृत हुआ था। सूत्रों के अनुसार टेंडर पर सत्ताधारी दल विशेष के एक नेता का हस्तक्षेप होने के कारण सब कुछ मनमाफिक हो रहा है। इसमें प्रतिभूति की राशि बीस लाख रुपये तय की गई है, लेकिन नियमों की अनदेखी की जा रही है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


यह बांटी जा रही है किट
सरसों का तेल - पांच लीटर
चावल- दस किलो
चीनी- एक किलो
आटा- दस किलो
चना दाल- पांच किलो
दूध पावडर- एक किलो
नमक- एक किलो
देसी घी- एक किलो
हल्दी - दो सौ ग्राम

- एक दिन बाद टेंडर पर विचार किया जाएगा। इसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
- डा. रूपेश कुुमार, जिलाधिकारी



सूख राहत टेंडर के साथ बाक्स===
सूखा राहत : माह दर माह बड़ी महंगाई के साथ बाक्स
================
यह डाली गई टेंडर की दरें
- स्वाति ट्रेडर्स- 2,874 रुपये प्रति किट
- श्री जी ट्रेडर्स-  2,843 रुपये प्रति किट
- एस ट्रेडर्स- 2,901 रुपये प्रति किट
- बुंदेलखंड ट्रेडर्स- 3,118 रुपये प्रति किट
- सनत एंड कंपनी-2,881 रुपये प्रति किट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें