फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांवर के बच्चों की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता

विज्ञापन
्राम झावरपुरा निवासी पीड़ित को स्वीकृति पत्र देते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने तालबेहट क्षेत्र में एक ही परिवार के चार बच्चों की मृत्यु के मामले में पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आठ लाख रुपये की सहायता राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

ग्राम झांवर तहसील तालबेहट थाना पूराकलां में एक ही परिवार के चार बच्चों की पोखर में डूबकर मौत हो जाने के मामले में जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र प्रदान की। यह धनराशि उक्त व्यक्तियों के खातों में आरटीजीएस के माध्यम से अंतरित कर दी गई है।
विदित हो कि 20 अक्तूबर को ग्राम झांवर में संतोष प्रजापति एवं मुकुंदीलाल के चार पुत्रों की पोखर में डूबने से असमय मृत्यु हो गई थी। इनमें संतोष प्रजापति के दो पुत्र नरेंद्र (6), अरविंद(8) तथा मुकुंदी के पुत्र बृजेंद्र (8 ) और रविंद्र (12) शामिल हैं। संतोष एवं मुकुंदी के पिता रघुनाथ के नाम 0.970 हेक्टेयर भूमि है और परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। इस आधार पर उक्त परिवार मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता पाने का पात्र पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें