फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गड्ढों से मिलेगी मुक्ति, पांच गांवों की सड़कें होंगी दुरुस्त

Sat, 07 Nov 2026 12:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद के मड़ावरा क्षेत्र के पांच गांवों के संपर्क मार्ग जल्द ही सुधरेंगे। इन सड़कों की मरम्मत पर 1.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृति मिलते ही मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। जिले में कई सड़कें मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुकी थीं। बारिश के कारण ये सड़कें गड्ढों में बदल गई थीं। इससे चार पहिया और दो पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया था। वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार उड़ते थे। इससे चालकों को आगे का रास्ता नहीं दिखता था। आसपास के निवासियों को भी परेशानी होती थी।

ये सड़कें हैं खराब
समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों को विशेष मरम्मत में शामिल किया। इसके अनुमान भेजे गए थे। जलंधर खैरपुरा नीमटोरिया मार्ग, छापछौल मैगुवां मार्ग, गिरार-बम्हौरीखुर्द, लड़ारी संपर्क मार्ग और दिदौनियां से अमौधा मार्ग को जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कें और मरम्मत लागत (लाखों में)
सड़क का नाम - लागत राशि (लाख)
- जलंधर खैरपुरा नीमटोरिया मार्ग - 33.83
- छापछौल मैगुवां मार्ग - 32.57
- गिरार-बम्हौरीखुर्द - 33.83
- लड़ारी संपर्क मार्ग मरम्मत - 18.95
- दिदौनियां से अमौधा मार्ग - 11.57
000000000000000000000
मड़ावरा क्षेत्र की सड़कों को विशेष मरम्मत के अंतर्गत दुरुस्त किया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निविदाएं मांगी गई हैं।
- विजयचंद्र, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें