ललितपुर। शहर में बीते एक सप्ताह से तेज धूप व उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार की शाम को शहर व कई ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जिससे गर्मी से राहत मिली है।
बीते एक सप्ताह से शहर में पानी नहीं बरसने और दोपहर में तेज धूप एवं बादलों की लुका की छुपी के कारण उमस भरी से लोगों का हाल बेहाल था, लेकिन सोमवार को शाम को करीब सात बजे से बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरु हो गई, जो करीब एक घंटे से अधिक तक पानी बरसा। इससे लोगों को उमस भरी गरमी से राहत मिली, वहीं किसानों को फसल के लिए भी लाभदायक बताया जा रहा है। वहीं दिन का तापमान भी 29 डिग्री तक रहा।