फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल ग्रामीण मरणासन्न, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। थाना मड़ावरा के गांव सौंरई में दस दिन पहले हुई मारपीट में घायल ग्रामीण की हालात काफी नाजुक बनी हुई है। घायल को उसके परिजन मरणासन्न अवस्था में लेकर मड़ावरा थाना पहुंचे और जानलेवा हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा के गांव रजौला निवासी कैलाश सिंह के साथ पांच नबंवर को गांव सौंरई के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। जिसमें गंभीर रूप से घायल कैलाश को मड़ावरा सीएचसी से जिला अस्पताल और हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल रेफर कर दिया था।
हालात में सुधार न देखते हुए परिजनों ने झांसी के कई निजी अस्पतालों में उपचार कराया, लेकिन फायदा नहीं मिला। रविवार को थाने पहुंचे कैलाश के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की गई। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मड़ावरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोमा में है घायल कैलाश
घायल कैलाश को परिजन सीएचसी मड़ावरा लाए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बताया कि उसका ऑक्सीजन लेवल काफी कम है और वह कोमा में है। घायल को फिर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें