एस्केलेटर की सीड़ियों से चढ़कर जाती बृद्घ महिला यात्री -संवाद
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर एक महीने पहले लगाए गए एस्केलेटर की सुविधा रेल यात्रियों को नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते यात्रियों को पैदल ही फुट ओवरब्रिज से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ रहा है। इससे खासकर बुजुर्ग यात्री सामान लेकर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने में काफी परेशान हो रहे हैं।
रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाने के पास प्लेटफार्म एक से प्लेटफार्म दो व तीन पर रेल यात्रियों को आने जाने के लिए एस्केलेटर लगाए गए हैं, जो शुभारंभ के दिन से ही सही से संचालित नहीं हो पाए हैं। शुरूआत में जहां मशीनों में तकनीकी समस्या के चलते लोड न लेने के चलते मशीन बंद हो रही थीं, जबकि बाद में रेलवे विभाग ने एस्केलेटर की सीढ़ियों पर छायादार टिन शेड लगाए गए, लेकिन उन टिन शेड की ऊंचाई कम होने के चलते एस्केलेटर को बंद कर दिया गया था। अब टिन शेड की ऊंचाई की तकनीकी कमी को भी दूर कर लिया गया है, इसके बाद भी एस्केलेटर अब रात के समय संचालित नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में रात की ट्रेनों के समय एस्केलेटर का संचालन न होने से यात्री परेशान हो रहे हैं।
वर्जन
किसी कारण से स्वचालित सीढ़ियां रात में नहीं चल सकी होंगी, सोमवार को इनका संचालन हो रहा था। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी मंडल