फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवती के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज कर्मी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में उपचार को आई एक युवती से एकांत में जाकर बातचीत करना एक कर्मी को भारी पड़ गया। युवती के पास कर्मी को देख परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और कर्मी की पिटाई कर दी। इसी दौरान अन्य स्टॉफ व लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। पिटाई के बाद कर्मी ड्यूटी से गायब हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को मेडिकल काॅलेज में पंजीयन के लिए मरीजों की कतार लगी थी। इसी दौरान दोपहर में कंप्यूटर पर पंजीयन कर रहा कर्मचारी कांउटर से बाहर आया और एक युवती के साथ लिफ्ट के पास खड़े होकर बातें करने लगा। तभी मौके पर युवती के परिजन आ गए। युवती के पास एक युवक को देखकर पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर अन्य स्टाफ व लाेगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद बीच-बचाव किया गया। सूत्रों की मानें तो युवती ने मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी पर कुछ कहने के लिए बुलाने का आरोप लगाया है। मामले में सीएमएस डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं हैं। शिकायती पत्र मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें