फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तीन करोड़ से धौर्रा रेलवे स्टेशन का हो रहा कायाकल्प

Mon, 24 Jul 2023 01:07 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे विभाग धौर्रा रेलवे स्टेशन का तीन करोड़ रुपये से कायाकल्प करवा रहा है। जिसमें रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने और यात्रियों के एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इसके अलावा स्टेशन पर यात्रियों के लिए टीनशेड व पेयजल शौचालय आदि व्यवस्था भी की जा रही हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-भोपाल रेलवे लाइन पर जनपद से करीब बीस किलोमीटर दूरी पर धौर्रा रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन काफी पुराना है। अब इस रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धारा किया जा रहा है। जिसमें प्लेटफार्म नंबर एक व दो और तीन को मानक के अनुरूप ऊंचा बनाया जा रहा है। यात्रियों को धूप व बरसात से बचाने के लिए टीन सेट लगाने की भी योजना है। इसके अलावा स्टेशन कार्यालय के लिए भी नया भवन बनाया जा रहा है। जिसमें कार्यालय के अलावा प्रतीक्षालय व वीआईपी रूम भी बनाया जाएगा।
वर्तमान में धौर्रा रेलवे स्टेशन काफी पुराना है। इसकी इमारत भी काफी पुरानी होने के कारण काफी जर्जर हो चुकी है। तो वहीं प्लेटफार्म भी काफी नीचे हैं, जिसके चलते महिलाओं व बुजुर्गों को ट्रेन में चढ़ने उतरने में काफी असुविधा होती है। साथ ही पीने के पानी के लिए सिर्फ एक ही पानी टंकी बनाकर उसमें नल लगाए गये हैं। सुविधा के नाम वर्तमान में न तो यात्रियों को बैठने की व्यवस्था है न हीं उनकी छाया के लिए टीन सेट की वहां पर लगा हुआ है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्टेशन को अमृत भारत योजना में चयन किया गया, जिसके चलते रेलवे ने तीन करोड़ की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन


कस्बावासियों को है ट्रेनों के ठहराव की आस
भले ही धौर्रा स्टेशन का विकास हो रहा हो, लेकिन कस्बा वासियों को धौर्रा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की आस है। क्योंकि कोरोना संक्रमण के चलते यहां पर आधा दर्जन ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था। कोराना संक्रमण तो समाप्त हो गया, लेकिन कस्बावासियों को ट्रेनों के ठहराव की सुविधा नहीं मिली है। स्टेशन के विकासित किए जाने से लोगों को ट्रेनों के ठहराव की आस जगी है।
जीरोन व जाखलौन रेलवे स्टेशन पर भी होने हैं कार्य

जाखलौन व जीरोन रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य प्रस्तावित हैं, जिनमें कुछ कार्य हो धन अभाव में अधूरे पड़े हैं, तो वहीं कुछ कार्यों का शुभारंभ ही नहीं हुआ है। उम्मीद है कि जल्द इन स्टेशनों का भी विकास होगा।
रेलवे ने धौर्रा स्टेशन के विकास को तीन करोड़ रुपया जारी किया है। इससे स्टेशन को हाईलेबल बनाने के साथ ही वहां पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। - मनोज कुमार, पीआरओ, डीआरएम झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें