फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नदी में नहाते समय ट्रक चालक को ले गया मगरमच्छ

Mon, 24 Jul 2023 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। बेतवा नदी पर झरर घाट के पास बने पुल के नीचे नहाते समय एक ट्रक चालक अचानक नदी में लापता हो गया। जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी ली। वहीं ट्रक के सह चालक ने चालक को नहाते समय मगरमच्छ द्वारा खींच ले जाने की आशंका व्यक्त की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम तैराकों की मदद से चालक की खोजबीन की जा रही थी।
विज्ञापन

एक ट्रक चालक शकील पुत्र जुम्मा निवासी नगला भरतपुर राजस्थान अपने सहचालक के साथ झांसी से सागर जा रहा था। तभी दोपहर करीब तीन बजे वह झरर घाट के समीप बेतवा नदी में नहाने के लिए रूक गए। जहां चालक व सहचालक दोनों नदी में नहाने लगे। उसी दौरान चालक शकील नदी में डुबकी लगाते ही गायब हो गया। पास ही नहा रहे सहचालक ने जब चालक शकील को देखा और आसपास नहीं दिखा तो उसने पुलिस को तत्काल सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर थाना बबीना एवं कोतवाली तालबेहट की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन घटना स्थल बबीना क्षेत्र में होने के बाद बबीना पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी में पानी आने के कारण मगरमच्छ आ जाते है। लेकिन एक मगरमच्छ सुबह से ही पूरे क्षेत्र में चहलकदमी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें