फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर विधानसभा क्षेत्र में लगेगा महिला पंजीकरण मेला

Fri, 28 Oct 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
vote, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में महिलाओं को सूचीबद्ध करने के उद्देश्य से पंजीकरण मेला आयोजित किए जाएंगे, जिसकी तिथियां तय कर दी गई हैं। नवीन तहसील भवन में अट्ठाइस अक्तूबर को दोपहर दो बजे महिला मतदाता पंजीकरण मेला आयोजित किया जाएगा। इस दौरान फार्म छह, छह क, सात, आठ व आठ क भरे जाएंगे।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार 31 अक्तूबर दावे व आपत्तियां दाखिल करने का अंतिम दिन है। इस पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी पात्र महिलाओं को निर्वाचक नामावली में पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे ध्यान में रखकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं के पंजीकरण मेला आयोजित किए जा रहे हैँ। 

तहसीलदार अवधेश निगम ने नवीन तहसील भवन ललितपुर के सभागार में 28 अक्तूबर को दोपहर दो बजे पंजीकरण मेला आहूत किया है, जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने नगर के सभी बीएलओ को मेला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उधर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरबी गर्ग ने कहा है कि प्रत्येक दशा में 31 अक्तूबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में पंजीकरण मेला आयोजित करा लिए जाएं। मेला को आकर्षक बनाने के लिए मतदाता जागरुकता गीत को लाउड स्पीकर से प्रसारित करने, एक हेल्प डेस्क बनाने, सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक कर उन्हें पंजीकरण मेला की जानकारी देने के लिए कहा गया है, जिससे आयोग की मंशा पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें