ललितपुर। शासन ने आंगनबाड़ी में पोषाहार पा रही सभी गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं व छह माह से तीन वर्ष के बच्चों को मोबाइल एप्लीकेशन पर फेस कैप्चर का आदेश जारी किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि 1124 आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह कार्य 20 जून तक किया जाना है। 20 जून तक जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका कार्य पूर्ण नहीं कर पाएगा, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एक जुलाई से ऐप पर पंजीकृत न होने पर लाभार्थी अनुपूरक पुष्टाहार नहीं दिया जाएगा। संवाद