फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जोन स्तर की दौड़ में रीनू रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बार/पुलवारा। राजकीय इंटर कॉलेज बार की छात्रा रीनू ने झांसी में आयोजित जोन स्तर की 200 व 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, 100 मीटर में तीसरा स्थान पाया। इसी विद्यालय की छात्रा सहारा राजा ने ऊंची कूद में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कस्बा बार में संचालित राजकीय इंटर कॉलेज की छह छात्राओं ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा झांसी के भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज में आयोजित कराई गई खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। दो दिवसीय जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में छात्रा रीनू देवी ने 400 व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान व 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, सहारा राजा ने ऊंची कूद में दूसरा स्थान पाया। वॉलीबाल में कॉलेज की छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल किया। जोन स्तर पर विद्यालय व जनपद का नाम रोशन करने वाली छात्राओं को मंगलवार को प्रधानाचार्य अनुराग यादव ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें