फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत ट्रेन के अनाउंस पर भड़के रेेल यात्री

Mon, 04 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुुर। रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन के स्थान पर दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन का अनाउंसमेंट होने से रेल यात्री भड़क गए और उन्होंने हंगामा काटा। आरपीएफ के हस्तक्षेप के बाद यात्रियों ने शिकायत पुस्तिका में शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन


12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस जो सामान्यत: प्लेटफार्म नंबर दो पर आती है, शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर खड़ी हो गई। लेकिन, इस दौरान राप्तीसागर की जगह 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेन आने का एनाउंस कर दिया गया। इस कारण राप्तीसागर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री प्लेटफार्म नंबर दो पर ही रहे। काफी देर बाद जब रेलवे कर्मियों को अपनी गलती का अहसास हुआ तो फिर से सही अनाउंस किया गया।

इस कारण राप्तीसागर एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्रियों ने भागकर किसी तरह प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचकर ट्रेन पकड़ी। यह संयोग ही था कि दो सुपरफास्ट और अन्य ट्रेनों की क्रासिंग होने के कारण राप्तीसागर एक्सप्रेस लगभग बीस मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन


वहीं, कुछ यात्री और उन्हें स्टेशन पर छोड़ने आए परिजन गलत अनाउंसमेंट होने के कारण भड़क गए और उन्होंने उप स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने रेल कर्मियों की गलती का उलाहना दिया। रेल कर्मियों द्वारा गलती मानते हुए सही अनाउंस कराए जाने की बात भी कही, लेकिन इस दौरान कुछ लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे, जिस पर स्थिति बिगड़ने लगी।

आरपीएफ द्वारा हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ। कटरा बाजार निवासी एक युवक द्वारा गलत अनाउंस कराए जाने की शिकायत रेलवे की शिकायत पुस्तिका में दर्ज कर कार्रवाई करने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें