फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिर शिक्षक के वेतन में की जाए कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ओडीएफ ग्रामों के सत्यापन संबंधी बैठक ली। उन्होंने बीस अधिकारियों की सत्यापन रिपोर्ट अप्राप्त रहने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने निर्देश दिए कि निरीक्षण में यदि कोई अध्यापक बिना सूचना के अनुपस्थित पाया जाता है, तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी उस शिक्षक के वेतन से कटौती की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ओडीएफ ग्रामों के सत्यापन कराया जा रहा है। इसमें जिले की 415 ग्राम पंचायतों के शौचालयों के सत्यापन के लिए 53 अधिकारियों को लगाया गया है। वर्तमान में 33 अधिकारियों ने ही सत्यापन रिपोर्ट दी है, जबकि 20 अधिकारियों की सत्यापन आख्या अभी अप्राप्त है। इस पर जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 28,450 लाभार्थियों को शीघ्रता के साथ शौचालय निर्माण के लिए प्रथम किस्त जारी की जाए।
खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वह ग्राम निधि से संबंधित प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर जमा कराएं। यदि किसी पंचायत सचिव द्वारा निविदा सूचना सीधे समाचार पत्रों में प्रकाशित करायी जाती है तो उसकी व्यक्तिगत वसूली संबंधित पंचायत सचिव से की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों में स्वच्छ जल रखने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन निर्धारित रोस्टर के अनुसार कम से कम पांच स्कूलों का निरीक्षण अवश्य करें, निरीक्षण की रिपोर्ट प्रतिदिन शाम को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें। खंड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण की निगरानी जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्कूलों का किसी भी समय औचक निरीक्षण कर की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी विजयप्रभा, जिला प्राबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजेंद्र कुमार, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें