फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस की आय बढ़ाने पर जोर

Fri, 21 Aug 2015 01:29 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में सोसायटी की आय बढ़ाने और भवन निर्माण के विषय पर विचार विमर्श कर जोर दिया गया। भवन निर्माण के लिए अवर अभियंता को स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम जुुहेर बिन सगीर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2014-15 तथा 2016 के लेखा-जोखा पर चरचा हुई। वित्तीय वर्ष 2014- 15 में एक अप्रैल 2014 को अवशेष धनराशि 1,77,711 रुपए अवशेष थे। वित्तीय वर्ष के दौरान 2,65,458 रुपये की प्राप्ति फंड के रूप में हुई। छह लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में 70,000 रुपये की धनराशि आवंटित की गई। कर्मचारियों को मानदेय में 21,600 रुपये व्यय किए गए।



वर्ष 2015-16 में एक अप्रैल 2015 को अवशेष धनराशि 71,479 रुपये थी तथा कुल धनराशि 19,55,253 रुपये थी, जिसमें जिलाधिकारी की ओर से 57 लोगों को 5,07,000 रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिए गए तथा 52,183 रुपये राज्य एवं मंडल स्तर पर भेजे गए। सदस्यों की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि पिछड़े जनपद को देखते हुए राज्य एवं मंडल स्तर पर भेजे जाने वाले अंश को मुक्त रखने के लिए जिलाधिकारी की ओर से पत्र लिख जाए तथा आय बढ़ाने के लिए सत्र लाइसेंस नवीनीकरण, निविदाताओं से और जुलूस, महोत्सव आदि के आयोजन में स्टॉल लगाकर फंड जुटाया जाए। सदस्यों की ओर से रेडक्रॉस भवन निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया, जिस पर डीएम ने अवर अभियंता को स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



बैठक में हरवीर सिंह अरोरा, राजेंद्र समैया, डा. एसपी पाठक, संतोष शर्मा, रजनीश चड्ढा, बृजमोहन रिछारिया, डा. अमर चंद जैन, डा. अनुराग चौधरी आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें