फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तीन रेलवे स्टेशन, वंदेभारत और शताब्दी व खजुराहो लाइन समेत दस नई ट्रेनें मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में 29 सालों में जनपद में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव आया है। बीते बारह वर्षों में ही जनपद को तीन नए रेलवे स्टेशनों न्यू ललितपुर टाउन, बिरारी और उदयपुरा की सौगात मिली है। वहीं, वंदेभारत, शताब्दी समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का भी ठहराव शुरू हुआ है।
इस दौरान ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत से खजुराहो तक नई रेल लाइन की सौगात मिली है। इसके साथ ही ललितपुर बिरारी तक दोहरी रेल लाइन, दैलवारा से बिरारी तक न्यू कॉड लाइन का तोहफा भी मिला है। इससे अब झांसी की ओर से खजुराहो जाने वाली ट्रेन दैलवारा स्टेशन से ही सीधे न्यू टाउन होकर टीकमगढ़, खजुराहो की ओर संचालित होने लगी हैं। वहीं व्यापारियों की सुविधा और शहर में यातायात सुविधा की दृष्टि से न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन पर ही नया मालगोदाम भी बनाया गया।
विज्ञापन

वहीं, ललितपुर-बीना और ललितपुर-झांसी के मध्य तीसरी रेल लाइन का निर्माण भी हुआ है, जिस पर भी ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव फरवरी 2011 में हुआ था। जबकि हाईस्पीड ट्रेनों में सुमार खजुराहो वंदेभारत एक्सप्रेस का ललितपुर स्टेशन पर ठहराव 12 मार्च 2024 को हुआ था। इसके साथ ही ललितपुर से खजुराहो के मध्य महामना एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, ललितपुर-खजुराहो मेमू ट्रेन, गोरखपुर एक्सप्रेस, सहरसा एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस का ठहराव की भी सौगात जनपदवासियों को मिली है।
विज्ञापन

-
बारह मीटर फुटओवरब्रिज, एस्केलेटर, यार्ड भी बनाया
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर तीन नए फुटओवरब्रिज के साथ ही एस्केलेटर, बारह मीटर चौड़ा फुटओवरब्रिज के साथ ही प्लेटफार्म की लंबाई, नया स्टेशन भवन, चार नंबर प्लेटफार्म भी मिला है। वहीं ललितपुर रेलवे स्टेशन के देवगढ़ ब्रिज के पास स्थित मालगोदाम के स्थान पर यार्ड बनाया गया है, जहां पांच नई रेल लाइनों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें