फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे रास्ते और कीचड़ ने बढाई लोगों की परेशानी

विज्ञापन
सिद्वनपुरा वार्ड नम्बर 1 में कच्ची सड़क पर भरा नालियों का गंदा पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा के निवासियों को कच्चे रास्ते व कीचड़ से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। ऐसा ही कुछ हाल सामुदायिक शौचालय के निकट है। पक्की नाली की कमी से गंदा पानी एक स्थान पर एकत्रित हो रहा है, जिससे संक्रामक एवं मच्छर जनित बीमारियों के फैलने की संभावना बन रही है। इसके बाद भी नगर पालिका परिषद का ध्यान इस ओर नहीं है, जो स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर के एक किनारे बसे सिद्दनपुरा वार्ड में अनगिनत समस्याएं हैं। विशेषकर सड़क, नाली व सफाई की समस्या सिर चढ़कर बोल रही है। सामुदायिक शौचालय के पास रहने वाले लोगों के लिए न तो पक्का रास्ता और न ही पक्की नाली है। इससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी एक जगह जमा हो रहा है। इस जगह गंदा पानी एकत्रित हो गया है, वहां दलदल जैसी स्थिति बन गई है। इस बात को लेकर आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि कैसे इस समस्या का निदान होगा? लोगों का आरोप है कि इस समस्या को कोई जिम्मेदार नेता और अधिकारी देखने भी नहीं आता है। इससे समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है।
घर के सामने ही नाली का गंदा पानी एकत्रित हो रहा है। इसका कारण यह है कि आगे की ओर न तो कच्ची और न ही पक्की नाली बनी है। इससे घरों से निकल रहा गंदा पानी एक जगह एकत्रित होकर रह गया है। आखिर गंदा पानी और कहां ले जाएं?
विज्ञापन

- हरप्रसाद
गंदे पानी की निकासी की समस्या काफी गंभीर है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पूरा रास्ता गीला बना रहता है। थोड़ा सा ध्यान देकर नहीं निकले तो कभी भी फिसलकर गिर सकते हैं।
- किरन
नाली नहीं होने से खाली प्लॉट में पानी जमा हो रहा है। इससे आसपास सफाई नहीं रह पा रही है। सफाई कर्मी भी इस क्षेत्र में दिखाई नहीं देते हैं। रिश्तेदारों को घर बुलाने पर कई बार सोचना पड़ता है।
- कुसुम
महीनों पहले रास्ते के निर्माण के लिए मटैरियल डाला गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद उस मैटेरियल को उठा लिया गया। तब से नाली व सड़क के लिए निर्माण का इंतजार कर रहे हैं।
- रतीबाई
मोहल्ला में आगे नाली ले जाने के लिए ढलान ही नहीं बचा है। आगे जो पेवरब्रिक्स डाले गए हैं, उसे ऊंचा कर दिया गया है। इससे अब नाली को आगे ले जाना कठिन हो गया है।
- अफसाना
सफाई कर्मी यहां सफाई करने नहीं आते हैं तो खुद ही आसपास सफाई कर लेते हैं। घरों का गंदा पानी निकालने के लिए कहीं जगह नहीं है तो खाली प्लॉट में बहा देते हैं। अब प्लॉट में भी पानी नहीं सूखता है। इससे गंदे पानी की निकासी की समस्या गंभीर हो गई है।
- मो. अहमद
सिद्दनपुरा वार्ड में गंदे पानी के भराव की समस्या संज्ञान में नहीं है। यदि कहीं गंदा पानी एकत्रित हो रहा है तो स्वास्थ्य नायक को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

- डा. संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें