एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपने जाते ग्रामीण
- फोटो : LALITPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। सोमवार को तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गंगचारी निवासी राशनकार्ड धारकों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कोटेदार पर राशन वितरण में घालमेल किए जाने का आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र सौंपा। राशनकार्ड धारकों ने बताया कि उनके कोटेदार द्वारा पॉश मशीन पर अंगूठा लगवा लिया और उन्हें राशन नहीं दिया गया। जब राशन मांगा तो उन्हें राशन खत्म होने की बात कहकर भगा दिया गया। शिकायती पत्र पर राममिलन, मजबूत सिंह, भगवान सिंह, जाहर, देवी, रामभवन, हाकिम सिंह, इंदर रमेश, हरचरन, हरप्रसाद, मुन्ना आदि के हस्ताक्षर अंकित हैं।