फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: निरस्त होंगे अपात्रों के राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। तहसील क्षेत्र में राशन कार्ड के पात्र लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। इस जांच में 377 कार्डधारक अपात्र मिले, जिनकी सूची उपजिलाधिकारी व पूर्ति विभाग को भेज दी गई है। जल्द ही अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अपात्र राशन कार्ड धारकों को चिह्नित करने का निर्देश दिए थे। जिस पर तहसीलदार ने राशन कार्ड सत्यापन की जांच राजस्व निरीक्षक व राजस्व कर्मियों को दी थी। राजस्व निरीक्षक व लेखपालों ने सर्वें कर अपात्रों को चिह्नित किया। जिसमें 377 राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गए हैं। राशन कार्ड के सत्यापन में कार्ड धारकों के पास दोपहिया वाहन, चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर पाए गए। जिनकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलापूर्ति अधिकारी को भेजी गई है।
इन गांव में हुआ सत्यापन
दिगवार, दौलतपुर, महाराजपुरा, तरावली/ बरेजा, बछरई, मकरीपुर/ललितापुर, गौना, नाराहट, आदि गांव में सत्यापन किया गया।
तहसील क्षेत्र अंतर्गत राशन कार्ड के पात्र लाभार्थियों के सत्यापन की जांच में 377 कार्ड धारक अपात्र पाए गए हैं इसकी रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से जिलापूर्ति अधिकारी को भेजी जाएगी। - अखिलेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें