फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन की दुकानों पर प्रति यूनिट पांच किलोग्राम निशुल्क चावल बांटा जा रहा है। चावल लेने के लिए ग्राहक दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दुकानों पर भीड़ लग रही है, ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का काम चुनौतीपूर्ण हो गया है। प्रत्येक पात्र गृहस्थी, अंत्योदय कार्डधारक, मनरेगा जॉब कार्डधारकों को निशुल्क चावल का वितरण किया जा रहा है, जिससे राशन की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लग जा रही है। हालांकि, निर्देश हैं कि साबुन से हाथ धुलवाए जाएं, इसके बाद ही ई- पाश मशीन पर अंगूठा लगवाया जाए। कम से कम एक मीटर की दूरी पर ही ग्राहक खड़े किए जाएं, लेकिन दुकानों पर इतनी भीड़ हो रही है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अपने आप टूट रहा है। चाहकर भी लोग नियमों का पालन नही कर रहे हैं। हालांकि, जिला अभी कोरोनामुक्त है और अब तक एक भी मरीज नहीं है, लेकिन इसके बाद भी लगातार बाहर से आने वाले लोगों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें