प्रधानमंत्री ने किसानों के बैंक खाते में किसान सम्मान निधि भेजने की घोषणा की थी, लेकिन जिले के किसान अब तक इस निधि का इंतजार कर रहे हैं। उधर, कृषि विभाग क्षेत्रीय लेखपालों के माध्यम से किसानों के खसरा- खतौनी का ब्योरा इकट्ठा कर रहा है। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को प्रति माह पांच सौ रुपये दिए जाते हैं, पिछले महीनों से पैसा नहीं आया था। लॉकडाउन के कारण प्रधानमंत्री ने सभी सम्मान निधि के पात्रों के बैंक खाते में पैसा भेजने के निर्देश दिए थे। इस पैसे का किसान इंतजार कर रहे हैं। कृषि विभाग इसी तैयारी में जुटा हुआ है। लेखपालों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि सभी किसानों के खसरा- खतौनी उपलब्ध कराएं, ताकि कोई गड़बड़ी न हो।